फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर का टॉर्चर: DPS की छात्रा ने शिक्षक से तंग आकर खाया जहर, सुसाइड नोट में लिखा- आई लव यू मेरी मां

Thu, 12 Jan 2023 09:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान देने का प्रयास किया है। उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें शिक्षक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
छात्रा द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में एक डीपीएस की कक्षा 11 की छात्रा ने शिक्षक पर परेशान करने का आरोप लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। छात्रा को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान देने का प्रयास किया है। उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें शिक्षक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने निजी अस्पताल पहुंचकर छात्रा और उसके परिजनों से बातचीत की और पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले में स्कूल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं बताया जा रहा है कि मामले में अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन

विधायक ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी और डीएम को लिखा पत्र
विधायक ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है डीपीएस स्कूल यमुनापुर की एक छात्रा ने कॉलेज के शिक्षक के टॉर्चर से परेशान होकर स्कूल टीचर के खिलाफ सुसाइट नोट लिखकर लहर पी लिया। छात्रा पिछले छह महीने से टीचर के टॉर्चर से परेशान थी। छात्रा व उसके परिजनों ने स्कूल के प्रधानाचार्य को बार-बार मामले से अवगत कराया, लेकिन स्कूल प्रधानाचार्य द्वारा इस प्रकरण में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। इससे आहत होकर छात्रा ने सुसाइड करने का प्रयास किया। उन्होंने मामले में कार्रवाई के बाद स्पष्टीकरण की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें