फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar: बाग में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 14 Feb 2023 07:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

सोमवार सुबह उसका गांव में ही मांकड़ी रोड स्थित एक आम के बाग में पेड़ पर शव लटका हुआ मिला। हरिराज के फंदे पर लटके होने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर जिले के नरसेना थाना क्षेत्र के बुगरासी चौकी के गांव किरयावली निवासी एक युवक का शव सोमवार सुबह गांव के निकट आम के बाग में फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।

विज्ञापन


चौकी क्षेत्र के गांव किरयावली निवासी हरिराज दिल्ली से कंबल आदि खरीद कर नेपाल तक बेचने का काम करता था। दो-चार महीने में वह अपने गांव किरयावली भी आता-जाता रहता था। वर्तमान में हरिराज गांव आया हुआ था।

सोमवार सुबह उसका गांव में ही मांकड़ी रोड स्थित एक आम के बाग में पेड़ पर शव लटका हुआ मिला। हरिराज के फंदे पर लटके होने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में भी उलझी हुई है। सीओ वंदना शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें