फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चोरी के कैंटर में हो रही थी 25 लाख रुपये की शराब तस्करी

विज्ञापन
अनूपशहर पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब के साथ आरोपी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
चोरी के कैंटर से 265 पेटी अवैध शराब बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। एसओजी और अनूपशहर कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात कर्णवास मोड़ के पास से एक कैंटर में लदी करीब 25 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की है। जिस कैंटर से शराब की तस्करी की जा रही थी, वह चोरी का था। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
एसओजी रविवार रात को अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि कर्णवास मोड़ के पास एक व्यक्ति कैंटर में अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी कर लाया है। सूचना मिलते ही एसओजी ने अनूपशहर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने एक कैंटर को रोका। जिसमें 265 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब लदी हुई थी। कैंटर से तस्कर तौहिद खान निवासी गांव उरैना थाना बाजीरगंज जनपद बदायूं को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि जिस कैंटर से तस्करी कर शराब लाई गई थी, वह चोरी का था। आरोपी के दो साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी जा रही है। पूछताछ पर बताया कि उसके द्वारा अपने फरार साथियों के साथ मिलकर पंजाब से शराब की तस्करी कर पूर्वांचल में बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त किया जाता है। अभियुक्तों द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने के लिए बरामद कैंटर गाड़ी को गत 30 दिसंबर को हरियाणा राज्य के पानीपत जनपद के चांदनी बाग थाना क्षेत्र से चोरी किया गया था। एसपी देहात बजरंग बली चौरसिया ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि, दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें