फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शराब माफिया योगेश यादव की 1.11 करोड़ की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब माफिया योगेश यादव की 1.11 करोड़ की संपत्ति जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुलावठी। सिकंदराबाद सीओ और नायब तहसीलदार ने बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर गांव हरचना निवासी शराब माफिया योगेश यादव की 1.11 करोड़ रूपए की संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने आरोपी की संपत्ति पर जब्तीकरण बोर्ड लगा दिए हैं। आरोपी योगेश यादव गुलावठी थाने में गैंगस्टर एक्ट में भी निरुद्ध है।
विज्ञापन

सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि गांव हरचना निवासी योगेश यादव उर्फ योगेश प्रधान पर आबकारी अधिनियम में गुलावठी थाने में कई मामले दर्ज हैं और आरोपी गैंगस्टर एक्ट में भी निरुद्ध है। आरोपी शराब तस्कर है। आरोपी ने शराब का कारोबार करके अनेक सम्पत्ति अर्जित कर रखी थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की गई है। सीओ के अनुसार जब्त की गई। संपत्ति में एक ईंट भट्ठा, 4 खेत, 2 प्लॉट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ईंट भट्ठे की कीमत करीब 80 लाख है। जबकि जब्त किए गए खेतों की कीमत करीब 31 लाख है। कुल मिलाकर एक करोड़ 11 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। इस मौके पर कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह और शिवशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें