फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जैवलिन थ्रो में डीपीएस मेरठ के रवि यादव प्रथम

विज्ञापन
गुलावठी के लारेंस एकेडमी में शनिवार को सीबीएसई 19 एथलीट मीट में लम्बी कूद में भाग लेते हुए एक प्रति - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
जैवलिन में डीपीएस मेरठ के रवि यादव प्रथम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुलावठी। लारेंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई 19 एथलेटिक मीट ऑफ नार्थ जोन खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन शनिवार को अंडर 19 में जैवलिन थ्रो में डीपीएस मेरठ के रवि यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा मेपलेस एकेडमी के संगम राना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के डायरेक्टर शोएब मेवाती एवं प्रधानाचार्य सतपाल कौर ने बताया कि अंडर 17 में 1500 मीटर दौड़ में समर स्टडी स्कूल के सक्षम प्रताप सिंह ने प्रथम तथा डेयनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल के सागर कानयाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 में 200 मीटर दौड़ में सेंट मीरा एकेडमी के अंश ने प्रथम तथा विद्याज्ञान के हर्षित कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर 19 डिसकस थ्रो में एमडी इंटरनेशनल स्कूल के वंश देशववाल ने प्रथम तथा जेपीपी स्कूल बारूत के ईशु नैन ने दूसरा, अंडर 17 डिसकस थ्रो में पुलिस मॉडर्न स्कूल गाजियाबाद के विशु राठी ने प्रथम, जेपीपी स्कूल के तनिष्क तोमर ने दूसरा, अंडर 19 में 1500 मीटर दौड़ में कृष्ण विद्या निकेतन के यश त्यागी ने प्रथम, एएन इंटरनेशनल स्कूल के देव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 14 में 200 मीटर दौड़ में खालसा एकेडमी के हरमन सिंह ने प्रथम तथा सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल के सूर्य प्रताप सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 में 200 मीटर दौड़ में आर्मी स्कूल मेरठ केंट के वंश पाल ने प्रथम तथा मिरी पीरी खालसा एकेडमी के लवप्रीत सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 में 500 मीटर दौड़ में रायल पीएस स्कूल के पुनीत शर्मा ने प्रथम तथा देव मेमोरियल स्कूल के मोहित कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 14 में लांग जंप में गीताज्ञान संस्कार एकेडमी के ओजस चौथी ने प्रथम तथा आर्मी स्कूल रुड़की के अनुराग यादव ने दूसरा, अंडर 17 लांग जंप में विद्याज्ञान स्कूल के सत्यम ने प्रथम तथा लारेंस एकेडमी के दीपांशु तेवतिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर 19 लांग जंप में सेंट मीरा एकेडमी के मयंक गिरी ने प्रथम तथा अर्पण स्कूल के अभय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं की व्यवस्था में प्रधानाचार्य सतपाल कौर के अलावा सीबीएसई एथलीट ऑफिशियल अनु कुमार, अखिलेश कुमार दूबे, अनु कुमार, मुनेंद्र कुमार, विजय कुमार आदि सक्रिय रहे। प्रतियोगिताओं का समापन रविवार को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें