फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीन युवकों के साथ ससुराल पहुंची बहु, सास को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन युवकों के साथ ससुराल पहुंची बहु, सास को पीटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। सलेमपुर थाना क्षेत्र निवासी एक वृद्ध महिला ने अपनी बहू और उसके साथ आए तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर लहूलुहान करने और लूटपाट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने सलेमपुर थाना पुलिस को जांच कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है।
विज्ञापन

सलेमपुर क्षेत्र निवासी वृद्ध महिला सुखवीरी देवी ने एसएसपी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। उनका बेटा सेना में सिपाही है। बेटे से विवाद के चलते बहू वर्षों से मायके में रह रही है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि मंगलवार को बहू तीन अज्ञात युवकों के साथ घर में जबरन घुस आई और गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। उस दौरान पीड़िता अपने घर में अकेली मौजूद थी। आरोपियों के द्वारा किए गए जानलेवा हमले में वृद्धा की पसली और हाथ टूट गया। आरोप है कि पांच वर्षीय उसके धेवते के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने तीन अज्ञात युवकों पर सोने की चेन और अलमारी में रखे 25 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। वृद्धा का मेडिकल कराया गया है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें