जूनियर बालक-बालिका कुश्ती ट्रायल 27 को
बुलंदशहर। जिला खेल विभाग 27 जनवरी को नगर के टांडा स्टेडियम में जूनियर वर्ग में बालक-बालिका कुश्ती खिलाड़ियों के ट्रायल का आयोजन करेगा। ट्रायल में सफल खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय टीम में चयन के लिए मंडल स्तर पर होने वाले ट्रायल में भेजा जाएगा। खेल विभाग ने दोनों वर्गों के खिलाड़ियों से प्रतिभाग करने को आह्वान किया है।
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि जी-20 प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसके लिए जिला स्तरीय खिलाड़ियों के चयन को 27 जनवरी में नगर के आवास विकास टांडा स्टेडियम में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। संवाद