फर्जी डिप्टी कमांडेंट प्रकरण : अब तक करीब 60 लाख ठगी के मामले आ चुके सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
डिबाई। सीआरपीएफ का फर्जी असिस्टेंट कमांडेंट बनकर सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी की करतूतों का पुलिंदा दिन प्रतिदिन खुलता जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद से 23 अन्य लोग उसके खिलाफ नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे चुके हैं। अब तक करीब 60 लाख की ठगी का मामला सामने आ चुका है। यह आंकड़ा एक करोड़ रुपये तक पहुंचने की आशंका है।
ठगी के शिकार हो चुके 23 पीड़ित लोगों की ओर से थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव जसर निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी गांव दौगवां निवासी फर्जी डिप्टी कमांडेंट भूपेंद्र सिंह और उनके छोटे भाई लोकेश ने नौकरी लगवाने के नाम पर कई लाख रुपये की धनराशी ली। जिसमें लोगों ने भूपेंद्र के खाते में भी ऑन लाइन धनराशी जमा करना बताया। आरोप है कि नौकरी न लगने पर उनके द्वारा आरोपी से धनराशी वापस मांगने पर उन्हें धमकी दी गई। इस कारण वह चुप लगा गए। वहीं, अब अन्य लोगों ने जब आरोपी के द्वारा करीब 35 लाख रुपये नौकरी के नाम पर ठगने का आरोप लगाया और पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की तो उन्होंने भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का मन बना लिया है। पीड़ित कृष्ण कुमार के अलावा अन्य लोग भी आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र लेकर थाने पहुंच रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने नौकरी लगवाने के लिए धनराशि जमीन, जेवर आदि गिरवी रखकर कर्ज लेकर दिए थे। पुलिस की रडार में इस मामले में प्रकाश में आए कुछ दलाल भी हैं। पुलिस आरोपी के खाते और चंद दिनों में जमीन खरीदने आदि मामलों की जांच कर रही है। डिबाई सीओ भास्कर मिश्रा ने कहा कि आरोपी के करीब 60 लाख रुपये ठगी करने का मामले प्रकाश में आ चुका है। प्रतिदिन लोग तहरीर लेकर थाने पहुंच रहे हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अंदेशा है कि यह आंकड़ा एक करोड़ की ठगी तक पहुंच सकता है।
इन लोगों से धनराशि
नाम पद गांव थाना धनराशि लाखों में
1. सनी एएसआई जसर जहांगीराबाद 1,55.000
2. राजीव सिंह एचसी जसर जहांगीराबाद 80.000
3.राहुल कुमार एचसी शेखुपुर गढ़वा खानपुर 1,30.000
4.योंगेद्र सिंह हेड कांस्टेबल जसर जहांगीराबाद 1,30.000
5.बृजमोहन एचसी जमराऊ जहांगीराबाद 1,00.000
6.चंद्रभान एचसी थौना खानपुर 90.000
7.आसु माहुर एचसीएम मौहल्ला जहांगीराबाद 1,00.000
8.मोहित कुमार एचसीएम जसर जहांगीराबाद 1,20.000
9.योगेंद्र कुमार एएसआई स्टेनों जसर जहांगीराबाद 15,500
10.सचिन एचसी जसर जहांगीराबाद 80.000
11.अमित एचसीएमओ जसर जहांगीराबाद 1,00.000
12.हरिओम एचसी हसनपर बांगर आहार 80.000
13.परिवंद्र एचसी कारौजी जहांगीराबाद 50.000
14.दीपक एचसी कारौजी जहांगीराबाद 50.000
15.पुष्पेंद्र एचसी जमरऊ जहांगीराबाद 1,00.000
16.लोकेंद्र एचसी निदामपुर बांगर नरसैना 80.000
17.दीपक पाल एएसआई बशिरखसेक्टर-1नोएडा गौतमबुद्धनगर 80.000
18.जितेंद्र एचसीएम जसर जहांगीराबाद 80.000
19. आशू कुमार एचसी नोएडा गौतमबुद्धनगर 1,00.000
20.रोहित एएसआई नोयडा गौतमबुद्धनगर 80.000
21.मौनू एचसी जसर जहांगीराबाद 1,00.000
22.कृष्ण कुमार एचसी जसर जहांगीराबाद 1,20.000
23.मुन्ना सफाई कर्मी जसर जहांगीराबाद 80.000कोट