फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दूसरे दिन भी श्रद्धा के साथ मनाई गई मकर संक्रांति

विज्ञापन
चौक बाजार में मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरण करते संयुक्त उद्योग एंव व्यापार मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
दूसरे दिन भी श्रद्धा के साथ मनाई गई मकर संक्रांति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। जिलेभर में दूसरे दिन रविवार को भी मकर संक्रांति श्रद्धा के साथ से मनाई गई। इस दौरान हवन-यज्ञ हुए और गंगा स्नान के लिए भी श्रद्धालु पहुंचे। घरों में खिचड़ी बनी और उसे प्रसाद के तौर पर वितरित किया गया। भंडारे लगाकर भी खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। लोगों ने मकर संक्रांति मनाकर दान-पुण्य भी किया।
श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्धमहापीठ धर्मपुष्प विश्व जागृति मिशन ट्रस्ट के तत्वावधान में जरूरतमंदों को कंबल रेवड़ी मूंगफली और फल का वितरण किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक आचार्य मनजीत धर्मध्वज, पंडित भोला जोशी ,पंडित संदीप पयासी ,पंडित चंद्रशेखर आदि उपस्थित थे। सिकंदराबाद के प्राचीन मंदिर बलदेव जी महाराज में खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर प्रबंधक मनमोहन, कृष्ण भटनागर, भूपाल दत्त शर्मा, अंकित भटनागर, गौरी शंकर मंगेला और संजय गोयल आदि मौजूद रहे। महिला जन जागृति युवा विकास सेवा समिति के तत्वाधान में मलिन बस्तियों में गजक मूंगफली कपड़े खिचड़ी ब्रेड कंबल आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष सीतारानी उपाध्यक्ष सुमित कपूर कोषाध्यक्ष लक्ष्मी रानी नीरज अमित शर्मा रवि बाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर शिवपुरी में सेवा भारती बुलंदशहर ने मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी सहभोज एवं सम्मान समारोह हुआ। इसकी अध्यक्षता गुरुद्वारा सिंह सभा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सलविंदर सिंह ने और मंच अतिथि के रुप में सतीश उपाध्याय सेवा भारती (प्रांतीय संरक्षक) यशपाल सोलंकी (सह प्रांत संयोजक सामाजिक समरसता) व बीना (डाइट ) रहीं। मंच का संचालन अक्षय प्रताप सिंह ने किया। जिला अध्यक्ष सेवा भारती संजय गर्ग ने सेवा गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विधायक लक्ष्मी राज, अशोक शर्मा, भगवत स्वरूप, सुनील, प्रमोद, उमेश चतुर्वेदी, कृष्ण गोपाल, डॉ. नुकुल उपाध्याय, डॉ. दिग्विजय सिरोही, रवि कुमार गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे। उद्योग व्यापार मंडल नरेंद्र के तत्वावधान में खिचड़ी के प्रसाद का वितरण काला आम पर किया। इस दौरान चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल जिला अध्यक्ष विशाल अरोरा अजय बंसल.अजय अग्रवाल, करनवीर सिंह सिरोही, रोहित मवी, नितिन जालान, सुनील शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें