फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: निरीक्षण के दौरान होटल में पूरे नहीं मिले दस्तावेज, सील

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान दस्तावेज सही नहीं मिलने पर होटल को किया सील
विज्ञापन

बुलंदशहर। नए साल के जश्न के दौरान कोई अव्यवस्था न फैले इसके लिए डीएम-एसएसपी ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद डीएम और एसएसपी ने सिकंदराबाद क्षेत्र पहुंचकर एक ओयो होटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान होटल के सीसीटीवी कार्य करते नहीं मिले और आने-जाने वाले लोगों की रजिस्टर में भी एंट्री भी नहीं मिली। जिसके चलते होटल को सील करते हुए एसडीएम और सीओ को फटकार लगाई। साथ ही अन्य होटलों की भी जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नए साल के मौके पर कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने सिकंदराबाद क्षेत्र का भ्रमण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शनिवार को डीएम-एसएसपी ने मूनलाइट होटल (ओयो) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय होटल में सीसीटीवी सुचारु नहीं पाए गए और बुकिंग कराने की एंट्री भी गलत पाई गई। जिसके बाद होटल सील कर दिया गया। एसडीएम-सीओ की कार्यशैली के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए होटलों में चेकिंग करने के निर्देश दिए। होटल के एक कमरे में रुके युवक-युवती के खिलाफ भी जांच कर कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी को निर्देश दिए। डीएम ने आदेश कि नववर्ष के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतते हुए प्रभावी रूप से चेकिंग की जाए। इसके साथ ही आदेश दिए कि किसी भी हाल में शराब पीकर शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर एसडीएम सिकंदराबाद राकेश कुमार, सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान, तहसीलदार संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें