फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गाली देने का विरोध करने पर किया युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाली देने के विरोध पर युवक पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अडौली में कुछ लोगों ने गालियां देने का विरोध करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी उसे धमकी देते हुए फरार हो गए। देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात की नई मंडी क्षेत्र के गांव अडौली निवासी राजकुमार ने बताया कि 24 दिसंबर को वह अपने घर जा रहा था। रास्ते में दूसरे पक्ष के रविंद्र, ओमपाल, पुष्पेंद्र और अकुंश आदि उसे देखकर हंसने लगे और गालियां देने लगे। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर उसकी जान बचाई इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें