छात्रवृत्ति के लिए डीएलएड प्रशिक्षुकरें आवेदन
बुलंदशहर। आईपी कॉलेज द्वितीय परिसर के प्राचार्य डॉ. टीएन मिश्रा ने बताया कि डीएलएड छात्रवृत्ति परीक्षा 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन के आदेश प्राप्त हुए हैं। इसलिए डीएलएड प्रशिक्षु अभ्यर्थी अपने आवेदन करें। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति के आवेदन डीएलएल प्रशिक्षण 2017, 2018 और 2019 एवं डीएलएड प्रशिक्षक 2017 और 2018 के अवशेष/अनुत्तीर्ण में प्रशिक्षणरत प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने और छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल होने पर अभ्यर्थी को 18 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच नवंबर है। इच्छुक प्रशिक्षु तय तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।