फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रियावली में संक्रामक रोग का कहर, घर-घर बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रियावली में संक्रामक बीमारी का प्रकोप, घर-घर मरीज
विज्ञापन

बुलंदशहर। क्रियावली गांव में संक्रामक रोग फैलने से घर-घर में लोग बीमार पड़े हुए हैं। ग्राम प्रधान पति ने बुधवार को संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और गांव में स्थित मुर्गा फार्म को बंद कराने की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। साथ ही अन्य अफसरों पर शिकायत करने के बाद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
सदर तहसील क्षेत्र के गांव क्रियावली में गत वर्ष एक मुर्गा फार्म खोला गया। जिसमें अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों द्वारा लगातार प्रशासनिक अफसरों से शिकायत की गई। आरोप है कि ग्रामीणों की शिकायत को लगातार नजरअंदाज किया गया। जिसके चलते गांव में संक्रामक बीमारी फैलने से घर-घर में लोग बीमार पड़े हैं। जिसमें मासूम से लेकर युवा, महिला-पुरुष और बुजुर्ग भी शामिल हैं। गांव में फैली बीमारी को रोकने के लिए बुधवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश महामंत्री ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मुर्गा फार्म को बंद कराने की मांग की। साथ ही प्रदूषण विभाग, पुलिस और पशु विभाग के अफसरों पर शिकायत करने के बाद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मामला संज्ञान में है। शिकायत मिलने पर प्रदूषण विभाग को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यदि मुर्गा फार्म में अव्यवस्था मिलती है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाने के लिए स्वास्थ्य अफसरों को निर्देश दिए गए हैं।
- रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें