फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच के लिए आज बुलंदशहर बंद का आह्वान

विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में बार पदाधिकारियों को अपना समर्थन पत्र सौंपते व्यापारी नेता। स्रोत :
विज्ञापन
बुलंदशहर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने की मांग को लेकर आंदोलनरत अधिवक्ता अब आर-पार की लड़ाई की तैयारी में हैं। केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर-प्रदेश के आह्वान पर बुधवार को पश्चिमी यूपी के सभी 22 जिलों में पूर्ण बंद रहेगा। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बंद को सफल बनाने के लिए मंगलवार को विभिन्न व्यापारिक, औद्योगिक और किसान संगठनों के साथ बैठक की। इसमें सभी ने एकजुट होकर बुधवार को बंद का समर्थन किया है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह राघव और महासचिव अमित चौहान ने बताया कि अधिवक्ता लंबे समय से पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने की मांग कर रहे हैं। कहा कि बेंच स्थापित होने से 22 जिलों के लाखों लोगों को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय मिल सकेगा, क्योंकि उन्हें न्याय के लिए दूर प्रयागराज नहीं जाना पड़ेगा। केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान को सफल बनाने के लिए जिला बार एसोसिएशन ने शहर के विभिन्न संगठनों के साथ बैठक की।
व्यापार सुरक्षा फोरम संस्थान से रविन्द्र गोयल व अनुज अग्रवाल, उद्योग व्यापार मंडल से राजेंद्र अग्रवाल, व्यापार मंडल से नीरज जिंदल, पश्चिमी उत्तर-प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से चौधरी बिजेंद्र सिंह, अमरीश जिंदल, एसके सक्सैना, नरेश गोयल, अरूण गोयल, अनुराग अग्रवाल, तथा भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रपुत्र से गजेन्द्र शर्मा सहित अन्य संगठनों ने बंद का पूर्ण समर्थन करते हुए पत्र सौंपे हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि यह बंद केवल अधिवक्ताओं का नहीं, बल्कि आम जनता के न्याय के अधिकार का मुद्दा है।
विज्ञापन


काली पट्टी बांधकर समर्थन करेंगे चिकित्सक
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की बुलंदशहर शाखा के अध्यक्ष डॉ. एसके गोयल ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग का संगठन पूरा समर्थन करता है। क्लीनिक, नर्सिंग होम व अस्पताल बंद रहने से बीमार लोगों को परेशानी हो सकती है। इसलिए सभी ने फैसला लिया है कि काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा। कुछ चिकित्सकों ने स्वेच्छा से क्लीनिक और अस्पताल बंद रखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें