फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर : पुलिस से मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2020 07:25 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, बुलंदशहर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी और एक पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। अपराधी पर 25 हजार रुपये का इनाम है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मनीष को बुलंदशहर के औरंगाबाद इलाके से शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक कांस्टेबल भी जख्सी हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस पीपला जांच चौकी पर गाड़ियों की जांच कर रही थी, तभी मनीष अपनी बाइक पर वहां पहुंच गया। उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे घेर लिया।

अपराधी ने बचने का कोई रास्ता न देख, उसने पुलिस पार्टी पर कथित रूप से गोली चला दी और एक गोली कांस्टेबल को लग गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। उन्होंने बताया कि बाद में मनीष और कांस्टेबल को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें