फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: दो माह बाद उठनी थी बेटी की डोली, उससे पहले घर में मिली लाश; परिवार में कोहराम

Tue, 17 Nov 2026 11:10 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अहमदगढ़

सार

बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव में 22 वर्षीय युवती का शव घर में फंदे पर लटका मिला। युवती की दो महीने बाद शादी होनी थी। घटना के समय वह घर में अकेली थी। पिता शाम को लौटे तो उन्हें बेटी का शव मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
फंदे पर लटकी मिली युवती की लाश - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर स्थित अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हरचंदपुर में 22 वर्षीय युवती का शव घर में फंदे पर लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की दो माह बाद शादी थी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान प्रकाश में आया कि घटना के समय युवती घर में अकेली थी। उसके दोनों छोटे भाई दिल्ली में रहकर पढ़ाई करते हैं। पिता सुबह करीब 10 बजे जमीन के कार्य से तहसील अनूपशहर गए हुए थे। शाम करीब चार बजे घर लौटने पर उन्होंने बेटी को फंदे पर लटका पाया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच, पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच कर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ने बताया प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रकाश में आया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में प्रकाश आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें