फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन दिलाने के नाम पर 2.72 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन दिलाने के नाम पर 2.72 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। गौतमबुद्धनगर जनपद के गांव गिरधरपुर निवासी आजाद सिंह पुत्र तेजवीर सिंह ने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि कुछ लोगों ने उसे एक जमीन बेचने का झांसा दिया। जमीन का इकरारनामा करा लिया गया और जल्द ही रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया गया। इसकी एवज में आरोपियों ने 2.72 लाख रुपये ले लिए, लेकिन लगातार कहने के बावजूद जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। कई माह तक आरोपियों द्वारा उसे झांसा दिया जाता रहा। पीड़ित ने आरोपियों पर रुपये ठग लेने का आरोप लगाया। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर वीरेंद्र पुत्र खेमचंद निवासी गांव अलीनगर थाना कोतवाली देहात, जागृति पत्नी प्रमोद, प्रमोद निवासी मोहल्ला आर्यनगर, दादरी गौतमबुद्धनगर, कर्ण निवासी अलीनगर थाना कोतवाली देहात व हरवीर पुत्र किशनलाल निवासी अलीनगर थाना कोतवाली देहात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें