फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन से लौट रही छात्रा से मोहल्ले के युवकों ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूशन से लौट रही छात्रा से मोहल्ले के युवकों ने की छेड़छाड़
विज्ञापन

सिकंदराबाद। ट्यूशन से लौट रही नगर निवासी नाबालिग छात्रा के साथ मोहल्ले के ही युवकों ने रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार को उसकी 13 वर्षीय पुत्री ट्यूशन के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में मोहल्ला निवासी चार युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। घर लौटने पर उसकी पुत्री ने घटना के बारे में उसे बताया। जब वह मामले को लेकर आरोपी के परिवार के लोगों से शिकायत करने के लिए पहुंचा तो उन्होंने अपने लड़कों को डांटने के बजाए उल्टे उसके व उसकी पत्नी के साथ गालीगलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना को लेकर वह काफी डरा हुआ है। कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें