फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को जान से मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को जान से मारने का प्रयास
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी महिला ने ससुरालियों पर दहेज के लिए जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पति समेत चार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 8 माह पूर्व पास के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। उसके परिजनों ने अपनी हैसियत के मुताबिक शादी में करीब साढे़ चार लाख रुपया खर्च किया था। लेकिन उसके ससुराल वाले शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे। और उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगे। ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में दो लाख नगद और बाइक की मांग करने लगे ।विवाहिता ने आरोप लगाया कि बीती रात उसके पति, सास ,जेठ और जेठानी ने गले में फंदा डालकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। किसी प्रकार वह उनके चंगुल से छूटी। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें