फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस रोड पर धरने पर बैठे युवा, जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्विस रोड पर धरने पर बैठे युवा, जाम लगाया
विज्ञापन

सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र में तेल मिल से तिलबेगमपुर को जाने वाले खस्ताहाल सड़क, जलभराव की समस्या का स्थायी हल न निकलने से क्षेत्र के युवाओं का फिर यूपीएसआईडीसी के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। वे ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन करते हुए सर्विस रोड पर धरने पर बैठ गए और जाम लगा दिया। बाद में यूपीएसआईडीसी के इंजीनियर ने फोन पर जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने के पांच दशक बाद भी औद्योगिक क्षेत्र की अधिकांश सड़कें खस्ताहाल हैं। यूपीएसआईडीसी की लापरवाही का खामियाजा औद्योगिक क्षेत्र के लोगों के अलावा आसपास के ग्रामीणों को भी उठाना पड़ रहा है। एक सप्ताह पूर्व युवा शक्ति मोर्चा ने यूपीएसआईडीसी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों को यूपीएसआईडीसी के इंजीनियर द्वारा जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया था। बताया गया है कि एक सप्ताह बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। इस पर युवा शक्ति मोर्चा के नेतृत्व में सोमवार को फिर से युवा तेल मिल पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया गया। धरनारत युवाओं ने यूपीएसआईडीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने की सूचना पर कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे लोगों को समझाया-बुझाया। कोतवाल ने धरनारत लोगों की फोन पर यूपीएसआईडीसी के इंजीनियर से वार्ता कराई। इंजीनियर के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया। धरने पर गांव तिलबेगमपुर, जोखाबाद, राजा रामपुर, गोपालपुर, तिल की मड़ैया के लोग शामिल रहे। मुख्य रूप से जगदीप चौधरी, तेज सिंह, सतीश, सुभाष, फुंदन, प्रेमी, जुगेंद्र, नबाव, अजय, प्रधान, साकिर, जयसिंग, लाला, मुनेंद्र, आकाश नरेंद्र समेत दर्जनों युवा मौजूद रहे। आरएम यूपीएसआईडीसी अनिल शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। पूर्व में ही इंजीनियर को मौके का स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान किए जाने का निर्देश दिया गया था। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें