फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने टोल पर रोका, नोकझोंक के बाद धरने पर बैठे

विज्ञापन
टोल पर धरने पर बैठके भाकियू भानू के कार्यकर्ता। अमर उजाला - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने टोल पर रोका, नोकझोंक के बाद धरने पर बैठे
विज्ञापन

सिकंदराबाद। किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों, किसानों को पुलिस ने सिकंदराबाद क्षेत्र में लुहारली टोल प्लाजा पर रोक दिया। रोके जाने पर नाराज किसानों के साथ पुलिस की नोकझोंक हो गई। इस दौरान टोल पर लंबा जाम लग गया। बाद में किसान टोल पर बनी एक लेन पर धरने पर बैठ गए। टोल की बाकी लेन जारी रही। पांच घंटे धरने पर बैठने के बाद किसान गांवों के रास्तों से दिल्ली की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भानु) युवा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राहुल पंडित ने बताया कि वह मेरठ मंडल अध्यक्ष मनोज राना, महामंत्री अशोक शर्मा, मोहित पंडित व 50-60 किसानों के साथ कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए चिल्ला बॉर्डर पर जा रहे थे। बताया कि जैसे ही वह गाड़ियों में सवार होकर हाईवे-91 पर स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर पहुंचे तो वहां पर पहले से ही मौजूद पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस के रोके जाने पर उन्होंने आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। विरोध में किसान यूनियन के पदाधिकारी और किसान टोल पर ही धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे किसानों की टोल की एक लाइन में यातायात को रोक दिया। अन्य लाइनों में यातायात सुचारु रहा। राहुल पंडित ने बताया कि विरोध में वह शाम चार बजे तक धरने पर बैठे रहे। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। बताया कि पुलिस के आगे नहीं जाने देने पर शाम चार बजे के बाद वह धरना समाप्त कर गांवों के रास्तों से चिल्ला बॉर्डर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

नितिन कुमार सिंह, एसीपी दादरी - कानून व्यवस्था के मद्देनजर टोल पर पुलिस को तैनात किया गया था। किसानों को नहीं रोका गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें