फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर कार सवारों ने युवक से लूटे 60 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट देकर कार सवारों ने युवक से लूटे 60 हजार
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कार सवारों ने युवक को लिफ्ट देकर उससे रुपये से भरा बैग छीन लिया। बदमाश युवक को सिकंदराबाद क्षेत्र में हाईवे के किनारे फेंककर भाग गए। पीड़ित ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।
बुलंदशहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी शीशपाल शर्मा पुत्र मनोहरलाल शर्मा ने बताया कि रात करीब नौ बजे वह एक कार में लालकुआं गाजियाबाद से बुलंदशहर के लिए बैठा था। कार में तीन लोग पहले से बैठे हुए थे। पहले से बैठे तीन लोगों को वह सवारी समझकर कार में बैठ गया। जब वह सिकंदराबाद क्षेत्र में हाईवे पर पहुंचा तो कार में बैठे तीन लोगों ने उसे आतंकित करते हुए उसका बैग छीन लिया और उसे धक्का देकर हाईवे किनारे फेंककर फरार हो गए। उसने बताया कि बैग में 60, 350 रुपये, कपड़े और जरूरी कागजात थे। उसने घटना के बारे में डायल-100,112 पर कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन नंबर नहीं लगा। किसी तरह वह मदद लेकर बुलंदशहर स्थित भूड़ चौकी पर पहुंचा। वहां भी कोई नहीं मिला। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर सक्रिय है कार लुटेरों का गैंग
हाईवे-91 पर काफी समय से कार लुटेरों का गैंग सक्रिय है। पूर्व में लिफ्ट देकर कार सवार लूटपाट की घटना को अंजाम दे चुके हैं। कार सवारों ने लिफ्ट देकर बुलंदशहर के एक व्यापारी से भी लूट की थी। वहीं नोएडा के व्यापारी को लिफ्ट देकर उससे डेढ़ लाख रुपये की लूट की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें