फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी के पास दुकान से 14 लाख के मोबाइल, डेढ़ लाख की नकदी चोरीमोबाइल शॉप से 14चौकी के पास दुकान से 14 लाख के मोबाइल, डेढ़ लाख की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी के पास दुकान से 14 लाख के मोबाइल, डेढ़ लाख की नकदी चोरी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। खुर्जा गेट पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर चोरों ने मोबाइल शॉप का पीछे से दरवाजा तोड़कर दुकान में रखे करीब 14 लाख रुपये की कीमत के मोबाइल, डेढ़ लाख रुपये कैश शातिरों ने चोरी कर लिए। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस जल्द ही घटना के खुलासा किए जाने का दावा कर रही हैं। एएसपी, कोतवाल ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

ग्राम वलीपुरा जनपद बुलंदशहर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि सिकंदराबाद के मोहल्ला छासियावाड़ा में महादेव मोबाइल प्वाइंट के नाम से उसकी मोबाइल शॉप है। शुक्रवार की रात करीब 9.30 बजे वह दुकान को बंद कर चला गया। बताया कि शनिवार की सुबह 8.30 बजे जब उसने दुकान खोली तो मोबाइल गायब थे। दुकान में पीछे की ओर लगे लोहे के दरवाजा का नीचे का कब्जा टूटा हुआ था और वह नीचे से मुड़ा हुआ भी था। चोर इसी रास्ते से दुकान में दाखिल हुए। बताया कि चोर दुकान में रखा एक लैपटाप ,लावा कंपनी के 90, वीवो के 20, ओपो के 25 फोन, सैमसंग के 15 फोन, एमआई के पांच फोन, रेडमी के पांच फोन, और काउंटर में रखे डेढ़ लाख रुपये चोरी कर ले गए। बताया कि चोर रिपेयर के लिए आए 21 मोबाइलों को भी ले गए। पीड़ित ने चोरी हुए मोबाइलों की कीमत करीब 14 लाख बताई है। घटना की जानकारी होने पर एएसपी गोपाल चौधरी, कोतवाल दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एएसपी ने बताया कि चोर घटना को अंजाम देने के दौरान सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें