फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते तार-तार : बेटे-पुत्रवधु ने सुपारी देकर कराई पिता की हत्या

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रिश्ते तार-तार : बेटे-पुत्रवधु ने सुपारी देकर कराई पिता की हत्या
विज्ञापन

सिकंदराबाद। मंगलवार की रात में घर के बाहर हुई किसान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या की वजह जमीन विवाद रही। छोटे बेटे और मझले बेटे की पत्नी ने शूटर को सुपारी देकर हत्या कराई थी। पुलिस ने आरोपी पुत्र-पुत्रवधु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि शूटर की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।
नगर के मोहल्ला रामपुरा निवासी प्रदीप ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके पिता ईश्वर लोधी (56) पुत्र रोशन लाल खेती करते थे। मंगलवार की रात में वह बैठक में मझले भाई के दो बेटों के साथ सोए थे। रात करीब 10 बजे उसके पिता घर के बाहर लघुशंका के लिए गए। इसी बीच किसी ने गोली मार दी। गोली लगते ही पिता ने जोर की आवाज लगाई। जब वह पहुंचा तो देखा कि पिता के सीने में गोली लगी है। उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराबाद में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एएसपी गोपाल चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान मृतक के छोटे बेटे राहुल और मझले बेटे हेमंत की पत्नी सविता पर संदेह होने पर उनसे पूछताछ की गई। पुलिस के कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने ईश्वर की हत्या स्वीकार कर ली। उन्होंने बताया कि ईश्वर के नाम पर करीब आठ बीघा जमीन थी, जिसमें से उसने पांच बीघा जमीन बेच दिया था। जमीन के रुपये में राहुल और सविता को हिस्सा नहीं दिया था। हिस्सा नहीं देने से नाराज सविता ने देवर राहुल के साथ मिलकर ईश्वर की हत्या की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार को दी थी हत्या की सुपारी -
पुलिस की पूछताछ में सविता ने बताया कि अपने रिश्तेदार ग्राम कुदैना थाना जहांगीराबाद निवासी राजकुमार पुत्र बीरसिंह को ईश्वर की हत्या के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी थी। सुपारी में 40 हजार बतौर एडवांस दे दिया था। बाकी हत्या के बाद उनके हिस्से में आने वाली जमीन को बेचकर देना तय किया था। मंगलवार की रात राजकुमार अपने एक साथी के साथ सविता के घर पर पहुंचा और रात दस बजे गोली मारकर ईश्वर की हत्या कर दी। बताया कि फरार शूटर राजकुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें