फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के बुलंदशहर में स्कूल जाने पर ताऊ ने छात्राओं के साथ की मारपीट

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के बुलंदशहर में स्कूल जाने पर ताऊ ने छात्राओं के साथ की मारपीट
विज्ञापन

सिकंदराबाद। एक ओर जहां समाज में बेटियों को शिक्षित करने और समानता का अधिकार दिलाने के लिए सरकारों द्वारा विभिन्न जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। और बेटियां कामयाबी की नई इबारत लिखकर परिवार व देश का नाम रोशन कर रही हैं। आधुनिकता के दौर में समाज में आज भी ऐसे संकुचित मानसिकता के लोग हैं। जिन्हें बेटियों का पढ़ना और स्कूल जाना पसंद नहीं है। ऐसा ही मामला सिकंदराबाद क्षेत्र में प्रकाश में आया। जहां रिश्ते के ताऊ ने अपनी भतीजियों के साथ महज इसलिए मारपीट की कि वह पढ़ना चाहती है। और पढ़ लिखकर जीवन में कुछ बनना चाहती है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी सगी बहन आयशा और सना ने बताया कि वह कक्षा 12 की छात्रा है। एक बहन नगर के व दूसरी धलौना स्थित स्कूल में पढ़ती है। फिलहाल दोनों बहनें एक साथ ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए वह ट्यूशन पढ़ने के लिए सिकंदराबाद जाती हैं। बताया कि उनका ताऊ उनके पढ़ने और स्कूल जाने का विरोध करता है। लेकिन वह पढ़ना चाहती हैं। इसी बात को लेकर ताऊ उनसे नाराज रहता है। बताया कि बुधवार को वह दोनों बहने नगर के कायस्थवाड़ा से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। नगर के रामबाड़ा में उन्हें ताऊ मिल गया। वह हाथ में डंडा लिए हुए था। उसने डंडे से उनकी पिटाई की। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें