फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम संस्कार रुकवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम संस्कार रुकवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

सिकंदराबाद। संदिग्ध हालात में युवक की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर कलां निवासी मुन्नू उर्फ मुकेश(26वर्ष) पुत्र वीरसिंह जाटव का रविवार की दोपहर करीब तीन बचे उसके घर में ही शव मिला। मृतक के भाई सुरेश ने बताया कि वह तीन भाई है, सभी परिवार के साथ अलग रहते थे। मुन्नू का पत्नी से विवाद होने के कारण पत्नी काफी दिनों से अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रही रही थी। वह घर में अकेला ही रहता था। बताया कि दोपहर करीब तीन बचे जब वह मुन्नू के घर गया तो वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। मौत की सूचना पर परिवार के सभी लोग जमा हो गए। मुन्नू की मौत स्वभाविक होने के कारण वह उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

निरीक्षक सूरज सिंह ने बताया कि रविवार की शाम पुलिस को सूचना मिली की कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर कलां में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है और परिजन उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर अंतिम संस्कार रुकवा दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची पत्नी
मृतक के परिजनों ने बताया कि मायके में बच्चों के साथ रह रही पत्नी उसके अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची। मृतक के भाई सुरेश ने बताया कि पत्नी को जानकारी देने के लिए और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह उसके मोबाइल पर बराबर फोन करते रहे, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें