फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेंगी ककोड़ की रूपाली

विज्ञापन
रूपाली शर्मा। अमर उजाला - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेेंगी ककोड़ की रूपाली
विज्ञापन

ककोड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम में कस्बा ककोड़ की छात्रा रूपाली भी भाग लेंगी। वह कस्बे के केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए प्रधानमंत्री ने दो वर्ष पूर्व परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की शुरूआत की थी। प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री के परीक्षा को लेकर चर्चा कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में उनके विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया था। बताया कि उनके विद्यालय की छात्रा रूपाली शर्मा का प्रतियोगिता में चयन हुआ है। बताया कि वह प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेगी। बताया कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेेने के लिए प्रदेश से केवल दो बच्चों का चयन हुआ है। जिसमें एक उनके विद्यालय की रूपाली शर्मा है। वह कस्बा ककोड़ की रहने वाली हैं। और कक्षा 12 की कामर्स की छात्रा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें