फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर सप्लायर से लूटे 1,46 लाख

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लिफ्ट देकर सप्लायर से लूटे 1,46 लाख
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कार सवारों ने जूता चप्पल सप्लायर को लिफ्ट देकर रास्ते में उसे आतंकित करते हुए 1,46000 रूपये और मोबाइल लूट लिया। आरोपी पीड़ित को कार से धक्का देकर रास्ते में फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला ठाकुरान निकट छोटी कन्हया पाठशाला के पास दादरी जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी दीपक गर्ग पुत्र सुरेशचंद गर्ग ने बताया कि वह जूते चप्पल की सप्लाई का कार्य करता हैं। बृहस्पतिवार को वह सिकंदराबाद में जूते चप्पल की सप्लाई करने के लिए आया था। उसके पास नए और पुराने मिलाकर कलेक्शन के कुल 1,46000 रूपये थे। रात करीब 8.10 बजे वह नगर के दनकौर तिराहे के पास स्थित विजयद्वार पर खड़ा वह बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार उसके पास आकर रूकी। और दादरी जाने की बात कहते हुए उसे कार में बैठा लिया। बताया कि कार में दो अज्ञात व्यक्ति पहले से ही बैठे हुए थे। उसके बैठने के बाद दो ओर अज्ञात व्यक्ति कार में बैठ गए। जब कार लुहारली स्थित टोल टैक्स के पास पहुंची तो कार सवारों ने कार को जंगल के रास्ते पर मोडने लगें। उसके जंगल के रास्ते पर कार को ले जाने के लिए पूछने पर चालक ने बताया कि टोल टैक्स बचाने के लिए वह इस रास्ते से जा रहे हैं। बताया कि कुछ दूर चलने के बाद एक सुनसान जगह पर उक्त लोगों ने कार को रोक लिया। और उसके साथ मारपीट करने लगें। तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए उससे 1,46000 रूपये, मोबाइल लूट लिया। और उसे धक्का देकर गड्ढे में फेंककर फरार हो गए। बताया कि गड्ढे से बाहर निकलकर वह किसी तरह हाईवे-91 पर पहुुंचा।
विज्ञापन

कार्रवाहक निरीक्षक सूरज सिंह ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जानकारी कर मामले की जांच कर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें