फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-श्रीलंका मैच पर सट्टा लगवा रहे छह सटोरिए गिरफ्तार

विज्ञापन
क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाने के आरोपी पुलिस गिरफ्त में । अमर उजाला - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
भारत-श्रीलंका मैच पर सट्टा लगवा रहे छह सटोरिए गिरफ्तार
विज्ञापन

सिकंदराबाद। टी-20 मैच पर सट्टा लगवा रहे छह सटोरियों को पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी, मोबाइल, एलईडी व अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसआई मेजर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि शेखवाड़ा निवासी मुस्तकीम मोहल्ला सराय झाझन में देवेंद्र पाल वकील के मकान में निचली मंजिल किराए पर ले रखा है। और वह अपने साथियों के साथ भारत-श्रीलंका के बीच खेले जा रहे टी-20 मैच पर सट्टा लगवा रहा है। सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ स्वाट प्रभारी राजीव कौशिक की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सराय झाझन में मकान में छापा मारा। मौके से शेखवाड़ा निवासी मुस्तकीम, सुहैल, बबलू, सराय झाझन निवासी देवेंद्र पुत्र सरवन, रूई का पेंच निवासी कमल पुत्र राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि आरोपियों के पास से दस मोबाइल, एक एलईडी, 8760 रूपये की नगदी, अन्य सामान बरामद किया गया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने भारत-श्रीलंका के टी-20 मैच पर सट्टा लगवाए जाने की बात स्वीकार की। बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी में उनके अलावा हेड कांस्टेबल जहीर, कांस्टेबल शोभित,अशोक,स्वाट टीम के उपनिरीक्षक राजीव कौशिक, हेड कांस्टेबल असलम, कांस्टेबल वसीम, कपिल कुमार, संजीव, मणिकांत त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें