फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने विवाहिता को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रेमिका ने विवाहिता को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

ककोड़। प्रेमिका ने विवाहिता को रास्ते से नहीं हटने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी प्रेमिका और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर हुसैनपुर निवासी कविता पत्नी दानवीर सिंह ने बताया कि वह घर पर अपने बच्चों के साथ बैठी हुई थी। इसी दौरान थाना क्षेत्र के गांव नगला भौपतपुर निवासी खुशबू अपनी बहन प्रेरणा, भाई कपिल, हरेंद्र, नीरज पुत्रगण जगपाल के साथ उसके घर पहुंची। बताया कि प्रेरणा ने कहा कि उसने उसके पति दानवीर से प्रेम विवाह कर लिया है। तू उनके रास्ते से हट जा। अगर रास्ते से नहीं हटी तो अंजाम गलत होगा। बताया कि उक्त सभी लोग उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। निरीक्षक रमाकांत यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें