फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल
विज्ञापन

सिकंदराबाद। हाईवे-91 पर बिलसूरी में कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग गया। पीड़ित ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी इरश्त पुत्र हसमत ने बताया कि मंगलवार को वह पत्नी वसीमा के साथ बाइक से मसूरी जनपद गाजियाबाद में अपनी एक रिश्तेदारी में जा रहा था। सुबह करीब नौ बजे जब वह हाईवे-91 पर गांव बिलसूरी पहुंचे तो पीछे से आ रहे कैंटर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए और काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में दोनों घायल हो गए। पत्नी की हालत गंभीर होने के कारण उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें