फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर बुग्गी से टकराई बाइक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर बुग्गी से टकराई बाइक युवक की मौत
विज्ञापन

ककोड़। बाइक के अनियंत्रित होकर आगे चल रही बुग्गी से टकराने से युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वही पुलिस घटना की जानकारी होने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला वैश्यान निवासी दीपक (24वर्ष) पुत्र चरण सिंह टेंपो चलाता था। बताया गया गया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे वह थाना क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी अपने दोस्त बबलू के साथ चचूरा मोड़ पर स्थित होटल पर खाना खाने के लिए गया था, जब वह वापस घर लौट रहे थ तो होटल से ककोड़ की ओर आने वाले रास्ते पर कुछ ही दूरी पर बाइक अनियंत्रित होने के कारण आगे चल रही बुग्गी से टकरा गई। दुर्घटना में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि हाथ, पैर में फ्रैक्चर हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर से घायल दीपक को उपचार के लिए खुर्जा स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि दीपक की दो साल पहले शादी हुई थी। उसके एक वर्ष का एक बेटा है। दीपक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें