फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव
विज्ञापन

सिकंदराबाद । ग्रेटर नोएडा स्थित मॉल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले व्यक्ति की हत्या कर शव को हाईवे-91 पर झाड़ियों में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले कंपनी के कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त की। परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुुंचकर जांच पड़ताल की।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुलिस को ग्राम हैदरगढ़ी के पास हाईवे-91 पर झाड़ियों में किसी व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के गले पर नाखूनों के गहरे निशान थे। और उसे गले में कंप्यूटर वायर भी लिपटी हुई थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मृतक की गला घोंटकर हत्या करने के बाद फिर कंप्यूटर वायर से उसका गला घोंटा गया। शव पूरी तरह से अटका हुआ था। संभवत: उसकी किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया था। बताया कि मृतक के पास ब्लैक ईगल कंपनी सिक्योरिटी कंपनी का कार्ड मिला। हाथ में घड़ी, गले में सोने के जैसी प्रतीत हो रही चैन थी। बताया कि मृतक के मिले कार्ड में दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर पता चला कि वह ग्रेटर नोएडा में परी चौक स्थित एसएमजी प्लाजा में नौकरी करता था। कंपनी के माध्यम से उसके परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों ने मृतक की शिनाख्त ग्राम अजबापुर, थाना बढपुरा जनपद इटावा निवासी जयचंद (55) पुत्र बादशाह के रूप में की। बताया कि मृतक के पास मिले कार्ड पर उसकी आयु 50 वर्ष लिखी हुई थी। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि मृतक परी चौक के पास में ही अंसल हाउसिंग सोसायटी में परिवार के साथ रहता था। शाम 7.30 बजे वह घर से ड्यूटी के लोिए गया था। बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हत्याकांड के खुलासा के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर जांच कर रही हैं। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट =
रात 1.30 बजे मृतक घर पर गया था चाय पीने के लिए
सिकंदराबाद । मृतक जयचंद ड्यूटी से रात करीब 1.30 बजे चाय पीने के लिए घर गया था। उसके बाद वापस वह ड्यूटी पर नहीं लौटा। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान प्रकाश में आया है कि मृतक जयचंद रात में करीब 1.30 बजे ड्यूटी से अपने घर चाय पीने के लिए बोलकर गया था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें