फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरक्को के प्रतिनिधिमंडल ने जाना खेती करने का तरीका

विज्ञापन
मोरोक्को के प्रतिनिधिमंडल को भारतीय फसलों और खेती की तकनीक के बारे में जानकारी देते कर्नल सुभाष? - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
मोरक्को के प्रतिनिधिमंडल ने जाना खेती करने का तरीका
विज्ञापन

सिकंदराबाद। मंगलवार को सिकंदराबाद पहुंचे मोरक्को के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय फसलों, और किसानों के खेती करने के तरीके के बारे में किसानों से जानकारी की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने किसानों को भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ाने और कम लागत में अधिक पैदावार लेने के बारे में भी विस्तार से बताया। सदस्यों ने विलायती गाजर की खेती और मार्केट के बारे में भी जानकारी की।
विज्ञापन

मोरक्को की फर्टिलाइजर कंपनी ओसीपी का नौ सदस्य प्रतिनिधि मंडल इंडिया की सेनर्जिक टेक्नो फिन कंपनी के अधिकारियों के साथ सनसाइन इंटीगरेटिड रूलर एग्री हब पहुंचे। सेनर्जिक कंपनी के प्रेजीडेंट आलोक श्रीवास्तव, सीईओ राजीव धर ने बताया किया कि ओसीपी फर्टिलाइजर बनाने वाली विश्व की सबसे बड़ी कंपनी है। विशेषक पोटाश निर्माण के क्षेत्र में। कंपनी के प्रतिनिधिमंडल ने किसानों से भारतीय फसलों, और खेती करने की तकनीक के बारे में विस्तार से बात की। बताया कि मिट्टी की समय-समय पर जांच कराकर आवश्यकता अनुसार खेत में अन्य पोषक तत्वों को भी डालना चाहिए। इस प्रकार किसान कम लागत में अधिक पैदावार कर सकेगा। प्रतिनिधिमंडल ने सिकंदराबाद के किसानों द्वारा की जाने वाली विलायती गाजर की खेती के बारे में जानकारी की। सनसाइन रूलर इंटीग्रेटिड रूलर एग्री हब के कर्नल सुभाषचंद देशवाल, लाला सिंह यादव ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को बताया कि विलायती की गाजर की इंडिया में बहुत मांग है। इस प्रयोग फूड प्रोडेक्ट बनाने के अलावा प्रसाधन की सामग्री बनाने में भी किया जाता है। विलायती गाजर की खेती से किसानों को लाभ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें