आपस में भिड़ी बाइक एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर
ककोड़। बाइकों की आपस में भिड़ंत से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव इनायतपुर निवासी मिश्रीलाल (60वर्ष)पुत्र लीला बाइक पर सवार होकर ककोड़ की ओर से झाझर आ रहा था। वही झाझर निवासी जगदीश (30वर्ष)पुत्र बाबू बाइक से ककोड़ की ओर जा रहा था। इनायतपुर मोड पर दोनों बाइक सवारों में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल मिश्रीलाला की मौके पर ही मौत हो गई। वही जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम, कार्रवाई करने से मना कर दिया। इस संबंध में उन्हें तहरीर नहीं मिली है।