गालीगलौच का विरोध करने पर युवक को किया लहूलुहान
सिकंदराबाद। गालीगलौच का विरोध करने पर पिता-पुत्र ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर युवक के साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित के फुफेरे भाई ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के मोहल्ला ओम पैलेस निवासी नदीम पुत्र हाजी जमीर ने बताया कि बुधवार की रात करीब 9.15 बजे उसका फुफेरा भाई उमैर पुत्र अख्तर अपने चाचा के पास से काम के बाद लौट रहा था। बाजार माधोदास में बड़ी मस्जिद के पास बाजार माधोदास कंपाउड अस्पताल अंसारियान निवासी अब्दुल रहमान पुत्र हाजी सत्तार, सलमान अपने अब्दुल रहमान, व उनके रिश्तेदार बिलाल पुत्र असलम ने उसे रास्ते में रोक लिया। और उसके साथ गालीगलौच करने लगें। विरोध करने पर उक्त तीनों से उसके साथ मारपीट करते हुए लहूलुहान कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण वह बेहोश हो गया। शोर सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने उमैर को उक्त लोगों से बचाया। बताया कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।