फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांव के लोगों के बीच हुई जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दो गांव के लोगों के बीच हुई जमकर मारपीट
विज्ञापन

चोला। चौकी क्षेत्र के गांव बडौदा में दो गांव के लोगों में मारपीट की सूचना पर पुलिसबल मौके पर पहुंचा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट के आरोपी फरार हो गए थे। पीड़ित पक्ष के लोगों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम बडौदा के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से ग्राम फिरोजपुर व महेपा के ग्रामीण उनके गांव के लोगों के साथ रास्ते में मारपीट कर रहे है। अब तक करीब एक दर्जन लोगों के साथ मारपीट कर चुके हैं। मंगलवार को भी गांव आ रहे छोटू, सुरेश सिंह के साथ रास्ते में उक्त गांव के लोगों ने मारपीट की। मारपीट की सूचना पर बडौदा गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मामला दो गांवों के लोगों एवं दो पक्षों से जुड़ा होने के कारण भारी पुलिसबल मौके से पहुंच गया। बडौदा के ग्रामीणों ने फिरोजपुर, महेपा के आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मारपीट किए जाने की तहरीर दी है। चौकी प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि तीन दिन पूर्व भी दोनों गांव के लोगों में मारपीट हो गई थी। बाद में फैसला हो गया था। पुलिस जांच कर रही हैं। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें