कॉलेज के बाहर छात्र हिमांशु के पैर में मारी गई थी गोली
सिकंदराबाद। कॉलेज के बाहर हुई मारपीट में छात्र हिमांशु के पैर में घाव गोली लगने से हुआ था। इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में हो गई है। पुलिस आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। बता दें कि बुधावार को नगर के एक कॉलेज के बाहर बीकॉम प्रथम के छात्र ग्राम मुरादाबाद निवासी हिमांशु कौशिक के साथ कॉलेज के ही छात्रों के एक गुट ने मारपीट की थी। भागने के दौरान उस पर फायर झोंक दिया। गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया था। हिमांशु की तहरीर पर पुलिस ने कॉलेज के ही छह छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसआई रामकुमार सिंह ने बताया कि छात्र के पैर में घाव गोली का है। मेडिकल रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है। आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।