फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में निकला अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
खेतों में निकले अजगर को पकड़ते ग्रामीण,वन विभाग की टीम। अमर उजाला - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
खेत में निकला अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहपानी में विशालकाय अजगर मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मगर ग्रामीणों ने टीम के पहुंचने से पहले ही अजगर को काबू में कर लिया था।
विज्ञापन

लीलू ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपने धान खेत के पास घास काट रहा था। खेत में अचानक उसने खेत में एक विशालकाय अजगर देखा। अजगर को देखते ही उसके होश उड़ गए। वह डर कर गांव की ओर भाग गया। सूचना पर अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने एसडीएम व वन विभाग के अधिकारियों को अजगर के बारे में सूचना दी। बताया कि अजगर की लंबाई करीब 10 फीट होगी। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही उन्होंने अजगर पर काबू पर लिया था। और वन विभाग की टीम के पहुंचने पर उन्होंने अजगर को उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें