फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल गेम के विवाद में चौकी के बाहर पथराव-फायरिंग

विज्ञापन
फायरिंग व पथराव की सूचना पर मौके पर तैनात पुलिस बल। अमर उजाला - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
मोबाइल गेम के विवाद में चौकी के बाहर पथराव-फायरिंग
विज्ञापन

सिकंदराबाद। मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान युवकों में कहासुनी के बाद चौकी के बाहर ही दोनों पक्षों में पथराव-फायरिंग हो गई। दोनों ओर से एक दर्जन राउंड से अधिक गोलियां चलीं। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना पर सीओ, कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दो दर्जन लोगों समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, मामले में पुलिस ने अपनी ओर से भी दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों पक्षों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
नगर के मोहल्ला अंसारियान निवासी अबूजर पुत्र मुश्ताक ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे वह दादरी गेट चौकी के सामने जूस की दुकान पर नई बस्ती निवासी मोहतेसीन पुत्र आरिफ के साथ मोबाइल पर पबजी गेम खेल रहा था। इसी दौरान उसकी मोहतेसीन से कहासुनी हो गई। उस समय मोहतेसीन वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद वह मास्टर आरिफ, फुरकान मोटा, फरमान, शादाब, मानबिरयानी वाला, आरिफ तोतला और 30-40 अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचा। उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपियों ने पथराव और कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई। इसी दौरान पुलिस का आता देख सभी आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

वहीं, नई बस्ती बंसल सिनेमा निवासी फुरकान पुत्र रय्यान ने बताया कि उसका भाई सलमान पिंटू के साथ मोबाइल पर गेम खेल रहा था। गेम खेलने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों में मोबाइल पर कहासुनी हो गई। आक्रोशित पिंटू, रय्यान, रिजवान, मुईन, जफर, शरीफ, फैसल, शमशाद, जफर, अफजाल, अबूजर, अतीक, अताउर्रहमान, फैसल, सरफराज, चैप्टर आदि के साथ पहुंचा। उक्त लोगों ने उनके ऊपर पथराव, फायरिंग की। पुलिस को सूचना देने पर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

चौकी के बाहर फायरिंग की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दुकानें बंद हो गईं। फायरिंग, पथराव में सड़क किनारे खड़े वाहनों के शीशे टूट गए। वहीं, हाईवे पर करीब 20 मिनट तक यातायात बंद रहा। सूचना पर जब सीओ राघवेंद्र सिंह और कोतवाल सुनील कुमार सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे तो उपद्रवी भाग खड़े हुए। एहितयात के तौर पर ककोड़, गुलावठी थाने की फोर्स को भी बुला लिया गया। पुलिस ने रात भर नई बस्ती, मोहल्ला अंसारियान में कैंप किया और आरोपियों के घरों पर दबिश दी। सुबह होते ही दबिश का सिलसिला फिर शुरू हुआ। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वही चौकी प्रभारी एसआई विनोद कुमार सिंह की ओर से भी दोनों पक्षों के सभी आरोपियों के खिलाफ उपद्रव मचाने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों पक्षों के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें