फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल के मैदान में पानी भरने, अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल के मैदान में पानी भरने, अभद्रता का आरोप
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर में सिरोधन रोड के पास स्थित खेल के मैदान में अभ्यास करने वाले युवकों ने पानी भरने का आरोप लगाया। विरोध करने पर अभद्रता करने का भी आरोप है। अभ्यास करने वाले युवकों तहसील पहुंचकर विरोध जताया। समस्या का समाधान नहीं होने पर धरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बता दें कि तत्कालीन एसडीएम डा.शुभी सिंह काकन ने सिरोधन रोड के पास ग्राम समाज की करीब 40 बीघा भूमि को अवैध कब्जा मुक्त कराकर खेल का मैदान बनवाया था। उक्त मैदान में फोर्स में फर्ती की तैयारी करने वाले आस-पास के सैकड़ों युवा अभ्यास करते हैं। अभ्यास करने वाले युवाओं ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा उन्हें परेशान किया जाता हैं। मैदान में पानी भर दिया जाता है। उनके साथ अभद्रता की जाती है। बताया कि शुक्रवार की शाम जब वह मैदान में अभ्यास करने के लिए पहुंचे तो ट्यूबवैल से मैदान में पानी भरा जा रहा था। जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता की गई। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया कि जब उन्होंने तहसील अधिकारियों को फोन कर शिकायत दर्ज करानी चाही तो उनका फोन नहीं उठा। विरोध जताने के लिए सभी युवा तहसील पहुुंच गए। और तहसील में धरने पर बैठ गए। तहसील में मौजूद कानूनगो, लेखपाल आदि के उनकी फोन से एसडीएम से वार्ता कराने के बाद ही वह शांत हुए। अभ्यास करने वाले एक युवक सिकंदर ने बताया कि एसडीएम ने उन्हें फोन पर शनिवार की दोपहर में तीन बजे मिलने का समय दिया है। युवकों ने चेतावनी दी की यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह तहसील में धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन

मामले की जानकारी कर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम रविशंकर सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें