मां ने कहा बेटे और पुत्रवधू कर सकते हैं हत्या
सिकंदराबाद । वृद्धा ने अपने छोटे दो पुत्रों और उनकी पत्नियों पर उसकी हत्या किए जाने के प्रयास का आरोप लगाया है। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के गांव भराना निवासी वृद्धा ने बताया कि पति की मौत के बाद वह उसके तीनों पुत्र पति की संपत्ति में बराबर के हिस्सेदार हैं। उसका बड़ा बेटा परिवार के साथ गाजियाबाद में रहता हैं। दोनों छोटे बेटे गांव में रहते हैं। बताया कि दोनों बेटों ने अवैध रूप से उसके व बड़े बेटे के हिस्से पर कब्जा कर रखा हैं। बड़े बेटे को गांव में आने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। बताया कि दोनों बेटे व उनकी पत्नियां उसके साथ गाली गलौज, मारपीट करते हैं। उसका गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। उक्त लोगों ने उसे घर से भी निकाल दिया। पुलिस ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।