फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहरः जूते पर लिखा था जातिसूचक शब्द, दुकानदार और कंपनी पर केस, हिरासत में आरोपी

Wed, 06 Jan 2021 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

गुलावठी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को जातिसूचक शब्द लिखे हुए जूते बेचते हुए पकड़ा है। कार्यकर्ताओं ने आरोपी गुलावठी पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। बजरंग दल के नगर संयोजक विशाल चौहान ने आरोपी युवक एवं जूते बनाने वाली अज्ञात कंपनी के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


बजरंग दल के नगर संयोजक विशाल चौहान ने गुलावठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जीटी रोड पर टाउन स्कूल के पास होटल के बराबर में जूते खरीदने के लिए रुके। वहां देखा कि जूतों के नीचे जातिसूचक शब्द लिखा हुआ था। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता व मारपीट की। 

पुलिस ने विशाल चौहान की तहरीर पर आरोपी एवं अज्ञात जूते बनाने वाली कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल सचिन मलिक का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें