फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या विवाह फर्जीवाड़ा: पूर्व प्रधान ने ब्याज समेत जमा कराए 1.40 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या विवाह फर्जीवाड़ा : पूर्व प्रधान ने जमा किए 1.40 लाख रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। कन्या विवाह सहायता योजना में लाभ लेने वाली पूर्व प्रधान ने ब्याज समेत 1.40 लाख रुपये विभाग में जमा करा दिए हैं। वहीं पूर्व प्रधानपति ने विभाग के अधिकारियों पर ही खेल करने का आरोप लगाया है।
प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष व भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय शर्मा और उनकी पत्नी पूर्व ग्राम प्रधान संगीता शर्मा ने श्रम विभाग में श्रमिक बनकर कन्या विवाह सहायता योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ लिया।
विज्ञापन

शिकायत हुई तो प्रधानपति संजय शर्मा ने आरोपों को निराधार बताया। पूर्व प्रधान पहले लाभ लेने से इन्कार कर रही थीं, वहीं अब उन्होंने विभाग में दो दिन पहले 1.40 लाख रुपये जमा कर दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना ने बताया कि पूरे मामले में गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट आने पर पूरे खेल को उजागर कर दिया जाएगा। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सहायक श्रमायुक्त मुकेश कुमार दीक्षित ने बताया कि पूर्व प्रधान ने लिए लाभ के 1.40 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ब्याज समेत विभाग में जमा करा दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें