फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनुस जानलेवा हमला प्रकरण : 25 हजार का इनामी नामजद आरोपी नावेद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनुस जानलेवा हमला प्रकरण : 25 हजार का इनामी नामजद आरोपी नावेद गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव भाईपुरा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस पर करीब एक वर्ष पूर्व हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी नावेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की हुई थी।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस पर पांच दिसंबर 2021 को अपने साथियों के साथ देहात कोतवाली के गांव भाईपुरा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। जहां से दोपहर करीब तीन बजे वह अपने काफिले के साथ वापस बुलंदशहर लौट रहे थे। जब उनका काफिला भाईपुरा में रजवाहे पर पुल के निकट पहुंचा तो अज्ञात बदमाशों ने उनके काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। जिसमें यूनुस के एक साथी की मौत हो गई, जबकि चार अन्य साथी घायल हो गए थे। मामले में मोहम्मद यूनुस ने अपने मरहूम भाई पूर्व विधायक हाजी अलीम के पुत्र अनस, असद, दानिश, जैद, हारिश और नावेद को नामजद करते हुए हत्या की योजना बनाने और अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में आठ शूटर्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि आरोपी अनस पूर्व से ही अपने पिता अलीम की हत्या के मामले में जेल में बंद है। आरोप था कि अनस व उसके भाईयों ने साजिश रचकर यह हमला कराया था। पुलिस ने बीते दिनों आरोपी दानिश को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि, अन्य आरोपी असद, जैद और हारिश के विदेश में होने की जानकारी पुलिस को मिली है। जिनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। साथ ही इनकी संपत्ति की कुर्की भी कर दी गई है। वहीं, रविवार को पुलिस को जानकारी मिली कि मामले में फरार चल रहा नामजद आरोपी नावेद अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें