फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत दबिश पर दरोगा और सिपाही सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
गलत दबिश पर दरोगा और सिपाही सस्पेंड
विज्ञापन

बुलंदशहर। अनूपशहर कोतवाली में दर्ज एक फर्जी मुकदमे में दबिश देने के मामले में एसएसपी ने दरोगा दानिश राजा और कांस्टेबल राजेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया है। मामले में कोतवाल रामसेन को पहले ही लाइन हाजिर किया जा चुका है।
दिल्ली के सतबरी क्षेत्र निवासी सुमित वालिया ने अनूपशहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उसने दिल्ली में पड़ोस में हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत एसडीएम साकेत से की थी। जिसके बाद निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष के अमित वैद्य और उसके साथी अनिल राठौड़ ने साजिश के तहत 10 जून को अनूपशहर कोतवाली में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस की एक टीम ने उसके घर दबिश देकर अभद्रता की थी। मामले की पूरी रिकॉर्डिंग घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में आ गई। एसएसपी ने क्राइम ब्रांच से विवेचना कराई तो सुमित वालिया के खिलाफ दर्ज मुकदमा फर्जी पाया गया। एसएसपी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर तत्कालीन अनूपशहर कोतवाल रामसेन को उसी दौरान लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने दिल्ली में दबिश देने वाली पुलिस टीम में शामिल दरोगा दानिश रजा और कांस्टेबल राजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। इससे पहले स्वाट टीम ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के मामले में आरोपी अमित वैद्य को गिरफ्तार कर चालान किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें