फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नहाते समय बह रहे सात में से छह को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में नहाते समय बह रहे सात में से छह को बचाया
विज्ञापन

नरौरा। राजघाट में गंगा स्नान को आए एक परिवार के सात लोग स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से बहने लगे। उनका शोर शराबा सुन घाट पर मौजूद नाविक व तैराकों ने देर किए बगैर नदी में छलांग लगा दी और छह लोगों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया। जबकि, परिवार के एक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से नदी में तलाश कराई। बाद में पीएसी की फ्लड प्लाटून भी बुलाई गई, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है।
राजघाट गंगाघाट पर सोमवार को दिल्ली के भजनपुरा निवासी एक परिवार गंगा स्नान को आया था। गंगा नदी में परिवार के सभी लोग एक दूसरे का हाथ पकड़ कर हंसी खुशी स्नान कर रहे थे। स्नान करते हुए नदी में आगे गहरे पानी में जाने से अनियंत्रित होने पर से सभी पानी के बहाव में बहने लगे। इस दौरान गंगाघाट पर हुई चीख पुकार सुनकर घाट पर मौजूद नाविक व कुशल तैराकों ने देर किए बगैर गंगा नदी में छलांग लगा दी। और छह लोगों को सकुशल बचा लिया। जबकि बबलू कुमार पुत्र बाबूलाल 38 वर्ष पानी में डूब गया। प्रभारी निरीक्षक अल्ताफ अंसारी ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में लापता बबलू कुमार की तलाश प्रारंभ कराने के साथ ही पीएसी की फ्लड प्लाटून को बुलाकर तलाश कराई। समाचार लिखे जाने तक बबलू कुमार का नदी में कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों को तैराकों ने बचाया
नाविक सत्यवीर सिंह ने बताया कि गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से गंगा के बहाव में बह रहे अमित कुमार 22 वर्ष , डिंपी 24, शालिनी 32, सुरेंद्र 25, सुनीता 35 व अनीता 32 को स्थानीय नाविकों व तैराकों ने देर किए बगैर गंगा नदी में छलांग कर इन्हें सकुशल बचा लिया। जबकि बबलू कुमार का सुराग नहीं लग सका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें