फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को वृद्ध ने पोल से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्ते को वृद्ध ने पोल से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन

गुलावठी। सोशल मीडिया पर सोमवार सुबह से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक वृद्ध कुत्ते को पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर रिपोर्ट दर्ज करी ली।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक वृद्ध एक आवारा कुत्ते को पोल से बांधकर बेरहमी से पीट रहा है। मामला सोशल मीडिया पर आते ही पशु-पक्षी प्रेमियों ने इसकी निंदा शुरू कर दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने आरोपी वृद्ध की शिनाख्त नगर के मोहल्ला पीरखां निवासी जमील खां के रूप में की। उसके पुत्र का रेडीमेड का कारोबार है। पुलिस ने जमील खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि आरोपी के द्वारा कुत्ते की बेरहमी से पिटाई करते वक्त किसी के द्वारा वीडियो बना ली गई। पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी के घर में बार-बार वह कुत्ता घुस जाता था। इससे परेशान होकर उसने कुत्ते को पोल से बांधकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मसार करने वाली है घटना
कुत्ते को पीटने वाली घटना को पशु-पक्षी प्रेमियों ने शर्मसार करने वाली घटना बताया है। पशु-पक्षी प्रेमी नीरज सैनी और मौहम्मद आरिफ सैफी आदि ने कहा है कि पशु-पक्षी बेजुबान होते हैं, इन्हें पीटने की बजाए इनसे प्यार करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें