फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

236 करोड़ की लागत से बनेगा मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
236 करोड़ की लागत से बनेगा मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए टेंडर जारी होते ही अब अगले माह से निर्माण शुरू हो जाएगा। वर्क ऑर्डर मिलने के बाद अब ठेकेदार ने कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरों के रहने की व्यवस्था शुरू कर दी है। वहीं अधिकारियों ने कालेज के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री के पास फाइल भेजकर समय मांगा है।
सरकार ने जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और मेडिकल शिक्षा देने के लिए जिले में मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा की थी। सरकार की घोषणा के बाद कोरोना के कारण यह आदेश परवान नहीं चढ़ सके थे। कोरोना से कुछ राहत मिली तो सरकार ने घोषणा के तहत कॉलेज निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया। अब टेंडर प्राप्त करने वाली फर्म ने वर्क ऑर्डर मिलने के बाद साइट पर काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में मजदूरों के ठहरने के लिए व्यवस्था की जा रही है, जबकि इसके बाद पाइलिंग का कार्य किया जाएगा। 236 करोड़ की लागत से किए जा रहे निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से समय की मांग की है।
विज्ञापन

हजारों बच्चे प्रतिवर्ष बाहर जाने के लिए होते हैं मजबूर
जिले में मेडिकल शिक्षा की कोई व्यवस्था न होने के कारण प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में बच्चे अन्य राज्यों या जिलों में पढ़ाई के लिए जाने को मजबूर होते हैं। इस दौरान उन्हें आर्थिक संकट झेलना पड़ता है तो वहीं अस्पतालों में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से मरीजों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

तैयारियां हो गई
कॉलेज निर्माण शुरू करने के लिए सभी तैयारियां हो गई हैं। शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री के पास फाइल भेजी गई है। संभव है कि अगले माह में इसकी मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- जगदीश प्रसाद, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें