फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रेडियोलॉजिस्ट के नाम पर प्रदेश में 20 अल्ट्रासाउंड सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही रेडियोलॉजिस्ट के नाम पर प्रदेश में 20 अल्ट्रासाउंड सेंटर
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रदेश के अन्य जनपदों के साथ जनपद में भी फर्जीवाड़े से अल्ट्रासाउंड सेंटर का वर्षों से संचालन हो रहा है। महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक ही रेडियोलॉजिस्ट के नाम से अल्ट्रासाउंड सेंटर चलने का खुलासा किया गया। इतने बड़े फर्जीवाड़े का प्रदेश स्तर से खुलासा होने पर स्वास्थ्य विभाग पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि विभाग संबंधित अल्ट्रासाउंड सेंटर के बंद करवाने का दावा कर रहा है। लेकिन वह सेंटर अभी भी संचालित हो रहा है।
महानिदेशक स्वास्थ्य से शिकायत की गई थी कि डॉ. एडीज परसिवल जेम्स क्लिफोर्ड के नाम से बुलंदशहर समेत प्रदेश के 20 जिलों में अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहे हैं। ये पूर्ण रूप से फर्जी है। जिसे महानिदेशक स्वास्थ्य ने संज्ञान में लेकर बुलंदशहर समेत 20 जनपदों के सीएमओ को कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। लेकिन कार्रवाई के निर्देश के बावजूद विभाग चुप्पी साधे रहा और संबंधित अल्ट्रासाउंड सेंटर को बंद करने का दावा किया। वहीं, स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि सेंटर पर निरीक्षण के दौरान रेडियोलॉजिस्ट के न मिलने पर बंद करवा दिया गया।
विज्ञापन

डिबाई स्थित एक घर में संचालित हो रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर
डिबाई नगर क्षेत्र के एक घर में डॉ. एडीज परसिवल जेम्स क्लिफोर्ड की जगह डॉ. आदिश क्लिक फोर्ड नाम से सेंटर संचालित हो रहा है। जहां कई वर्षों से अल्ट्रासाउंड बिना रेडियोलॉजिस्ट के किए जा रहे हैं। जिसकी शिकायत मिलने के बाद भी विभाग लगातार चुप्पी साधे रहा।
विज्ञापन

जांच करवाई जाएगी
महानिदेशक स्वास्थ्य के आदेश पर डिबाई में संचालित चौधरी डायग्नोस्टिक सेंटर को बंद करवा दिया गया। प्रदेश में एक ही रेडियोलॉजिस्ट के नाम से संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर में से एक ये भी शामिल है। अगर सेंटर अभी भी संचालित हो रहा है तो जांच करवाई जाएगी।
डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें